चांपा: चांपा के हसदेव नदी में मिली लाश, मौके पर जुटी लोगों की भीड़, चांपा पुलिस कर रही है जांच
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के हसदेव नदी में व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक व्यक्ति का पहचान भैंसा बाजार निवासी राजू यादव उर्फ गणेश के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.