तरारी: तरारी के किसानों के जमीन बचाओ आंदोलन का आज 31वां दिन, अर्धनग्न प्रदर्शन कर किसानों ने जताया आक्रोश, प्रशासन को घेरा
Tarari, Bhojpur | Apr 24, 2026 तरारी प्रखंड क्षेत्र में चल रहे “जमीन बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी जमीन बचाने की मांग को लेकर किसान पिछले 31 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर डटे हुए हैं। भीषण गर्मी और प्रशासनिक उपेक्षा के बावजूद किसानों का हौसला कमजोर नहीं पड़ा है।शुक्रवार को आंदोलन ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब आक्रोशित किसानों ने अपनी