सदर: लंका के अंब्रोसिया अपार्टमेंट में अवैध निर्माण का आरोप, जांच में जुटा वीडीए #News
Sadar, Varanasi | Jun 18, 2026 वाराणसी के लंका स्थित पॉश Ambrosia Apartment में अवैध निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। धर्मेंद्र कुमार मौर्य ने अपार्टमेंट परिसर में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि वीडीए से नक्शा पास होने के बाद कई फ्लैट मालिकों ने बालकनी की ओर 2 से 2.5 फीट तक अवैध निर्माण करा लिया है। उन्होंने इसकी शिकायत सोसायटी, VDA और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है।