Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

डेहरी EO विमल हत्याकांड का विरोध तेज, 60 से ज्यादा कार्यपालक पदाधिकारी गोला रोड पर धरने पर बैठे, शव एंबुलेंस में रख हड़ताल जारी। दानापुर (पटना): डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में नगर निकाय कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा है। देर शाम से दानापुर के गोला रोड पर बिहार के 60 से अधिक नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी तेज बारिश के बीच सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस में रखे विमल कुमार के शव के साथ मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया। *चार सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल* प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगें रखी हैं, जिसमें प्रमुख रूप से सुरक्षा की गारंटी की मांग शामिल है। कार्यपालक पदाधिकारियों का कहना है कि आज से हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं और जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। *प्रशासन ने समझाने का किया प्रयास* सूचना मिलते ही नगर विकास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर और पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आज शाम 6 बजे विभाग में इस मामले को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें मुआवजा, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सभी मांगों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, धरने पर बैठे कार्यपालक पदाधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। उनका साफ कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन और ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। फिलहाल शव एंबुलेंस में ही रखा हुआ है और अधिकारी प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हुए हैं।

MORE NEWS