मेसकौर: जमीन विवाद में साधु चौहान की मौत, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
Meskaur, Nawada | Aug 30, 2026 मेसकौर के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मिल्की बेलदारी गांव में जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान 60 वर्षीय साधु चौहान की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विकास चौहान और अनुज कुमार को गया के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पकड़ा गया।