झांसी: कांग्रेसियों ने बाबा साहेब को किया नमन, कचहरी चौराहा पर मिष्ठान व शरबत का वितरण किया
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 सोमवार समय करीब 3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती पर कचहरी चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मिष्ठान व शरबत वितरित किया गया।