कुडू: लोहरदगा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'मन की बात' कार्यक्रम सुना, भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व और एकता का संदेश दिया
Kuru, Lohardaga | Apr 27, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात" के 121वें एपिसोड का आयोजन रविवार दोपहर 2:30 बजे लोहरदगा नगर के विभिन्न बूथों पर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने देशभक्ति की भावना के साथ एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू के नेतृत्व में हुआ।