कुडू: पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुडू प्रखंड में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ निकाली गई आक्रोश रैली
Kuru, Lohardaga | Apr 23, 2025 जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए अब तक के सबसे बर्बर आतंकी हमले, जिसमें 28 निर्दोष पर्यटक मारे गए, को लेकर पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी कड़ी में बुधवार की शाम लगभग 6:00 बजे लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड में स्थानीय लोगों ने आतंकवाद के विरुद्ध आक्रोश रैली निकाली।