महरौनी: महरौनी में 2 दिन के प्रवास पर पहुंचे संत बालक दास जी महाराज, गौशालाओं का निरीक्षण कर लोगों से की अपील
अयोध्या धाम से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी रामबालक दास जी महाराज का महरौनी प्रवास श्रद्धा, आध्यात्मिकता एवं जनकल्याण के संदेशों के साथ संपन्न हुआ। महरौनी के निवारी स्थित अखंडधाम आश्रम में प्रवास के दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से भेंट कर गौसंरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की।