परिहार: परिहार में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह 7:30 से 11:30 तक संचालन होगा
बढ़ती गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए परिहार प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। अब केंद्र सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगे। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को गर्मी से बचाया जा सके। सेविकाओं और सहायिकाओं को समय पर पोषण वितरण सुनिश्चित करने के नि