सोहागपुर: कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की 22 नग मोटरसाइकिल जप्त छत्तीसगढ़ से पुलिस ने किया वाहनों को बरामद जांच जारी
शहडोल जिले के कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली पुलिस ने चोरी की 22 नग मोटरसाइकिल को छत्तीसगढ़ से बरामद किया है। पुलिस मामले पर जांच कर रही है, मोटरसाइकिल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है इस मामले पर कोतवाली पुलिस जल्द ही खुलासा करेगी बहरहाल पुलिस की पड़ताल जारी है।