नबीनगर: विकास नहीं तो वोट नहीं, नेहुटा गांव के ग्रामीणों ने दी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी
नौगढ़ पंचायत के नेहुटा गांव के ग्रामीण शुक्रवार को विभिन्न समस्याओं से अजीज आकर वोट बहिष्कार करने को लेकर गांव में प्रदर्शन किया. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 76 साल के दौरान सरकार गांव को मूलभूत सुविधाएं बिजली पानी सड़क और स्कूल देने के लिए करोड़ों रुपए योजनाएं के माध्यम से खर्च कर रही है लेकिन आज भी हमारा गांव विकास की राह देख रहा है.