नबीनगर: चाल्हो पहाड़ पर पुलिस में तीन महुआ शराब भट्ठी किया ध्वस्त, 500 kg जावा महुआ विनिष्ट, 350 लीटर महुआ शराब बरामद
सलैया थाना की पुलिस ने चाल्हो पहाड़ पर तीन महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त किया है. वही मौके पर 500 किलोग्राम जावा महुआ विनिष्ट करते हुए 350 लीटर महुआ शराब बरामद की है. थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिरवा गांव के पास चाल्हो पहाड़ पर चोरी-छिपे महुआ शराब भट्ठी संचालित किया जा रहा है.