नबीनगर: बारा मोड के पास से पुलिस ने 27.72 लीटर टनाका शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, तस्कर फरार
नबीनगर थाना की पुलिस ने बारा मोड के पास से 27.72 लीटर टनाका शराब के साथ एक बाइक बुधवार को जब्त की है, हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर शराब और बाइक छोड़कर फरार हो गया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.