नरारी कला खुर्द थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेंह गांव से शराब मामले में फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति जोगी भुइयां है. थानाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रकाश ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर शराब मामले में प्राथमिकी दर्ज थी जिसे गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया.