शाहपुरा: तस्वरिया में लीलण घोड़ी एवं पेमल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
सत्यवादी श्री वीर तेजाजी महाराज मंदिर प्रांगण में लीलण घोड़ी एवं पेमल मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का तीन दिवसीय भव्य आयोजन 12 से 14 मई तक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित होगा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है तथा मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।