गिरिडीह: राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद का झारखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बनने पर बोडो स्थित आवास में किया गया अभिनंदन
राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद झारखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष चुने जाने के बाद बोडो स्थित आवास में उनका गर्म जोशी से अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में राज्यसभा सांसद डॉ. अहमद ने एक वोट से अपने निकटम प्रतिद्वंदी अबरार अहमद को शिकस्त दी। डॉ. सरफराज अहमद को कुल पांच वोट मिले।जबकि अबरार अहमद को चार वोट मिले।।