फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र महादेव नगर में नौ माह क़ी बालिका खौलते दूध से झुलसी, आनन फानन में लाया गया जिला अस्पताल
थाना रामगढ क्षेत्र महादेव नगर निवासी कुलदीप की नौ माह की बेटी गौरी बीती शाम अपनी मां के पास खेल रही थी। तभी पास ही खौलते दूध के रखे भगोने में उसका हाथ जाने से वह झुलस गयी। आनन-फानन में उसे उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार कराया गया है।