मंझनपुर: कौशाम्बी में आईटीबीपी जवान के घर गिराने का मामला गरमाया, डीएम ने जांच बैठाई, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती के निर्माणाधीन मकान को गिराए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले के सामने आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी है। इस कार्रवाई पर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया है।