चायल: सराय अकील नगर पंचायत में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण हुआ, सम्मानित किए गए, तमाम अतिथिगण पहुंचे और दिया आशीर्वाद
कौशाम्बी के नगर पंचायत सराय अकील में बुधवार को नामित सभासद तनिष्क जयसवाल, भरत केसरवानी व विकास मोदनवाल को शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में जिला व मंडल पदाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी सभासदों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।नवनियुक्त सभासदों ने जनहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।