गाज़ियाबाद: कौशांबी क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने नशे में की रेस्टुरेंट मालिक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित वैशाली सेक्टर 4 मार्केट में बुधवार रात शराब के नशे में कुछ युवकों ने रेस्टुरेंट मालिक की जमकर पिटाई कर दी। बीच सड़क हुई इस मारपीट से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वहीं, लोग सोशल मीडिया पर गाजियाबाद पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि ये विवाद पैसों को लेकर हुआ था।