कसिया: गौरी जगदीश में बांसी नदी पर बने पीपा पुल को प्रशासन ने कराया बंद, ग्रामीणों ने एसडीएम से की नाव की मांग
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के गौरी जगदीश के बीन टोली के सामने बांसी नदी पर बने वर्षों पुराने पीपा के पुल को खतरे की आशंका को लेकर बंद करा दिया है। और नव उपलब्ध कराने की बात कही थी। नाव उपलब्ध न होने से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक नाव उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। एसडीएम तमकुहीराज विकास चन्द्र ने इसका संज्ञान लेकर नाव की व्यवस्था कराने की बात कहीं।