बख्तियारपुर: बख्तियारपुर में शिव शम्भु कुमार ने नए अंचलाधिकारी के तौर पर पदभार संभाला
बिहार में अंचलाधिकारियों की करीब दो महीने से जारी हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। जमीन से जुड़े मामलों के निष्पादन में आ रही परेशानियों को देखते हुए बख्तियारपुर अंचल में मोकामा के राजस्व अधिकारी शिव शम्भु कुमार को नया अंचलाधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद शिव शम्भु कुमार ने सोमवार सुबह 11 बजे पदभार