डौण्डी: रजही डैम में नहाते समय 17 वर्षीय बालक डूब गया, शव मिला
Dondi, Balod | May 26, 2026 दल्लीराजहरा नगर से छह किमी दूर रजही बांध में सोमवार को नहाने गए 17 वर्षीय अनीश कौशल की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मृतक मानपुर चौक खम्हारटोला निवासी और रायपुर के प्रयास विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र था। गर्मी की छुट्टियों में वह घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार अनीश अपने तीन-चार दोस्तों के साथ रजही हैम नहाने