कौंच: ग्राम देवगांव में समझौते के बाद भी पाइप और ईंटें नहीं हटाई गईं, बुजुर्ग महिला ने थाना कैलिया में न्याय की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | May 29, 2026 कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी रामवती ने शुक्रवार सुबह 10 बजे पुलिस से शिकायत करते हुए गांव के प्रदीप कुमार वाल्मीकि पर उनकी जगह पर पाइप और ईंटें रखकर कब्जा करने का आरोप लगाया है, 24 मई 2026 को प्रशासन और ग्रामीणों की मौजूदगी में समझौता हुआ था, जिसमें 20 दिनों के भीतर सामान हटाने की बात तय हुई थी, आरोप है कि अब तक कब्जा नहीं हटाया गया है।