मोतीहारी पुलिस ने कोटवा थाना क्षेत्र मे शराब के विरुद्ध छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने चार कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जहां सभी तस्कर को पुलिस ने पकड़ा। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है। जानकारी मंगलवार को तीन बजे मिली।