बरेली: कस्बा नवाबगंज निवासी एक युवक ने दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप, SSP कार्यालय पहुंचकर दिया प्रार्थना पत्र
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के रहने वाले एक युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है। उसका आरोप है कि उसने दबंगों के चंगुल से एक लड़की को छुड़ाया था। जिसका मुकदमा उसने क्योलड़िया थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें हुआ है गंभीर रूप से घायल हो गया था।