बरेली: मथुरापुर निवासी एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप, SSP ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर की रहने वाली महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है उसका आरोप है कि। उसके ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। मारपीट के दौरान उसे काफी गंभीर चोटे आई। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।एसएसपी ने पुलिस को मामले में जांच के आदेश दिए हैं।