बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र संजय नगर में दबंगों द्वारा युवक की पिटाई कर दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है ।थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए मामले में छानबीन शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।