बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार में दबंगों ने बच्चों के झगड़े में महिला के साथ की मारपीट
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार में दबंगों ने बच्चों के झगड़े में महिला के साथ मारपीट घटना को अंजाम दिया है। मारपीट घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जारही है।