तरबगंज: सिगहाभोज में जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ हुई मारपीट, पुलिस ने 2 लोगों पर दर्ज किया केस
सिगहाभोज निवासी नवल किशोरी मिश्रा ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को अंकित मिश्रा, शैलजा मिश्रा ने गाली गलौज व लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिससे महिला घायल हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने मंगलवार को कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।