तरबगंज: बड़ा दरवाजा पर एक व्यक्ति के छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आग, ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
बड़ा दरवाजा पर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक छप्पर जल गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग को काबू किया।सोमवार दोपहर को अफरोज के छप्पर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गयी। चल रहे तेज आंधी से आग के बड़े पैमाने फैलने से घबराए ग्रामीण आग बुझाने पर जुट गए और आग को काबू कर लिया।पीड़ित के अनुसार छप्पर में रखा बिस्तर व 20हजार रुपये जल गए।