तरबगंज: महात्मा बुद्ध स्कूल के पास से सोमवार दोपहर को पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
महात्मा बुद्ध स्कूल के पास सोमवार दोपहर को पुलिस ने अवैध शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि, उपनिरीक्षक रामधारी दिनकर पुलिस टीम के साथ नियमित गस्त पर थे। करनीपुर के महात्मा बुद्ध स्कूल के पास महिला के संदिग्ध गतिविधि पर उससे पूछताछ करते हुए तलाशी ली गयी तो उसके पास से 24कैन बियर, 18 पाउच देशी व 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई।