पटियाली: सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने पटियाली थाने में दी तहरीर, अपनी हत्या की योजना बनाए जाने का लगाया आरोप
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने पटियाली थाना पुलिस को 1 तहरीर दी है। जिस तहरीर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पटियाली कस्बा के धुमरी मार्ग कुछ दूरी पर आम के बाग में 1 सबमर्सिबल लगा है। जहां पर विगत दिनों 4 अज्ञात लोग खड़े उनकी हत्या की योजना बना रहे थे। यह जानकारी वहां पर मौजूद उनके परिचित व्यक्ति ने उन्हें बताई।