पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम सनोड़ी में दो पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट में व्यक्ति हुआ घायल
थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम सनोड़ी में काली मां के मंदिर पर पूजा करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान 1 व्यक्ति घायल हुआ। घायल किशन कांत ने थाने में तहरीर दी, बताया कि माता रानी के मंदिर पर पूजा करने को लेकर गांव के ही राजवीर, बेटा लोकेश व पत्नी राजबेटी ने उसके साथ मारपीट की। फिलहाल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।