पटियाली: गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र से जनरेटर के डायनमा से कॉपर तार चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
गंजडुंडवारा थाना पुलिस को तहरीर देते हुए करमपुर गांव के रहने वाले प्रतीक चौहान पुत्र राकेश प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने अपने गांव करमपुर में गंजडुंडवारा रोड पर इंटरलॉक का प्लांट लगाया है। प्लांट पर दो मिक्सर मशीन, दो वाइब्रेटर टेबल और जनरेटर प्लांट पर मौजूद हैं। उसके जनरेटर के डायनमा से अज्ञात चोरों ने कॉपर का तार चोरी कर लिया।