पटियाली: आबकारी अधिनियम में वारंटी चल रहे हैं अभियुक्त को सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने मंगलवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अभियुक्त का नाम नरेश पुत्र रामप्रकाश है। अभियुक्त सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गाँव नगला सती नरदौली का रहने वाला है। अभियुक्त आबकारी अधिनियम में वारंटी चल रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है।