पटियाली: राजा रिजौला गाँव में लड़ रहे बैलों की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
गांव बढोला निवासी जतीश पुत्र महेंद्र पशु बाजार से बैल की जोड़ी खरीद कर लाया था। वह बैलों को लेकर गांव जा रहा था। बैल आपस में लड़ने लगे, तो जतीश के हाथों से बैलों की रस्सी छूट गई। बैल एक दूसरे को रौंदते हुए गांव राजा रिजोला में घुस गए। मार्ग से गुजर रहे किसान सुरेश सिंह पुत्र रामसहाय बैलों की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई।