पटियाली: पूर्व विधायक जीनत खान ने पटियाली क्षेत्र में बाढ़ व कटान प्रभावित गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों के जाने हालात
समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत और सहावर नगर की चेयरमैन एडवोकेट नाशी खान ने पटियाली विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने ग्राम बरोना, कादरगंज और ग्राम नैथरा जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और हालातों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन और सिंचाई विभाग से कटान रोधी कार्यों में तेजी लाने की मांग की।