पिछोर: पिछोर थाना पुलिस ने चुंगी नाके के पास से चावल से भरी लोडिंग पिकअप ज़ब्त की
पिछोर थाना पुलिस ने चुंगी नाका से आज शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे चावलों से भरी लोडिंग पिकअप वाहन को किया जप्त।पुलिस वारंटियों की तलाश एवं आरोपियों की तलाश के लिए कस्बे में भ्रमण पर गए थे तभी सूचना मिली कि कोई गाड़ी वाला शासकीय राशन को प्राइवेट दुकानों पर बेचने के जा रहा है इसके उपरांत लोडिंग पिकअप वाहन को जप्त कर,पिछोर एसडीएम को जांच के लिए सुपुर्द किया गया।