गोरखपुर: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत भट्हट ब्लॉक के अति संवेदनशील गांव भैरवा में चलाया गया विशेष अभियान
गोरखपुर जिले में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चिन्हित किए गए अति संवेदनशील गांव पर सभी विभागों का विशेष जोर है। उसी के दृष्टिगत भैरवा गांव जो कि भटहट ब्लॉक में पड़ता है, वहां पर स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, कृषि रक्षा, पशुपालन, पंचायती राज व शिक्षा विभाग में मिलकर अभियान चलाया और गांव के लोगों को बीमारियों के बारे में जानकारी दी।