गोरखपुर: नागरिक सुरक्षा कोर गोरखपुर के वार्डनों द्वारा टोलियां बनाकर गोरखपुर जिले में चलाया जा रहा है मतदाता जागरूकता अभियान
नागरिक सुरक्षा कोर गोरखपुर के वार्डन द्वारा प्रतीक तीन-तीन टोलियां बनाकर अपने संबंधित क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गोरखपुर जिले के एक-एक घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान 30 मई तक चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।