गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी पुलिस जांच में जुटी
खोराबार थाना क्षेत्र की भैंस दर्शनवा नंबर एक में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। योगेंद्र निषाद गांव से दूर फरेन नाले के किनारे एक बॉस की झाड़ी में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया उसके आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण का पता नहीं चल पा रहा है।