गोरखपुर: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे गोरखपुर, एयरपोर्ट पर सदर सांसद ने किया स्वागत
गोरखपुर के मूल निवासी हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला व तमाम लोगों ने राज्यपाल का स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सीधे बेतियाहाता स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचे।10 अप्रैल को वह वापस हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।