गोरखपुर: भाजपा अपने संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को करे शामिल, पुराने कलेक्ट्रेट दफ्तर में सरकारी कर्मचारियों ने उठाई आवाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने पुराने कलेक्ट्रेट दफ्तर में सरकारी कर्मचारियों के साथ यह मांग उठाई कि भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को शामिल करें। मोदी गारंटी के तहत तमाम योजनाएं पूरी की गई तो फिर पुरानी पेंशन को बहाल क्यों नहीं किया जा सकता?