रूड़की: रहमतपुर रोड पर पिरान कलियर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया शिलान्यास
रुड़की के पिरान कलियर में रहमतपुर रोड पर जिलाधिकारी और एसएसपी हरिद्वार ने पिरान कलियर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है। अभी तक पुलिस चौकी की जगह पर पिरान कलियर थाना अस्थाई रूप से चल रहा था। यहां पर स्थाई थाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का आज शिलान्यास कर दिया गया है।