चूरू: हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, ज़िला कलेक्टर अभिषेक सुरणा ने किया ध्वजारोहण
Churu, Churu | Aug 15, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार सुबह 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सवेरे 9.5 पर मुख्य स्थल पर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।