त्योंदा: जल गंगा संवर्धन अभियान तहत त्योंदा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई का कार्य जारी
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत विदिशा जिले में विभिन्न प्रकार के जल स्रोतों के जीर्णोद्धार के कार्यों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों अंतर्गत आने वाली त्योंदा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों व ग्रामों में नाले-नालियों की साफ-सफाई के कार्यों को भी मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि वर्षा ऋतु के दौरान पानी के निकासी के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित हों |