कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Apr 11, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहली बार महीने की 11 तारीख तक भी करीब 2 लाख 75 हजार सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला, जिससे लगभग 15 लाख लोग प्रभावित हैं।