गुलाबगंज: जिले मे जी-राम-जी योजना का होगा शुभारंभ जिला स्तरीय आयोजन गुलाबगंज मे होगा,BJP मंडल अध्यक्ष ने की शामिल होने की अपील की
भाजपा के गुलाबगंज मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं किसानों और मजदूरों से गुरुवार को गुलाबगंज कृषि उपज मंडी में सुबह 10:30 बजे होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई से विदिशा जिले में केंद्र सरकार द्वारा जी-राम-जी योजना प्रारंभ होने जा रही है। इसका जिला स्तरीय आयोजन गुलाबगंज में किया जाना है।